Completion of the zonal level tournaments-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 4:47 PM (IST)
जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन
अमृतसर। डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में 21 अक्टूबर से चल रही डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान दो दिनों तक विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने जोर आजमाईश की और जीत के लिए पूरा जोर लगाया। इससे पहले शुक्रवार को हुए उद्घाटन समारोह में डीएवी प्रबंधकीय समिति नई दिल्ली के पूनम सूरी, पब्लिक स्कूल के निर्देशक जे पी शूर, सहायता प्राप्त स्कूल नई दिल्ली की क्षेत्रीय प्रबंधिका नीलम कटारा और क्लस्टर इंचार्ज प्रिंसीपल अंजना गुप्ता भी मौजूद रही। प्रतियोगिता में अमृतसर जोन के डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, जीएनडी डीएवी स्कूल भिखीविंड और एमकेडी डीएवी स्कूल नेष्ठा अटारी के 320 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य अंजना गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल हमारा महत्वपूर्ण अंग है। यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement