Completion of BJP full-time expansive training class-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के पूर्णकालिक विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का समापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 4:24 PM (IST)
भाजपा के पूर्णकालिक विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का समापन
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय पूर्णकालिक विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन जनापयोगी भवन शास्त्री नगर में प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। समापन सत्र को भाजपा महामंत्री (संगठन) ने सम्बोधित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी उपस्थित रहे। भाजपा महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अन्त्योदय के सिद्धांत के आधार पर अपना लक्ष्य सिद्ध कर रही है। व्यक्ति के जीवन में कठोर परिश्रम महत्वपूर्ण होता है और भाजपा की नींव परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत से टिकी है। विस्तारक योजना के माध्यम सें कुशल संगठन एवं कुशल कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हुए पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना ही उद्देश्य है।
भाजपा जिन सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ी थी उसकी प्रतिष्ठा सदैव बनी रहे, यह संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को रखना चाहिए।
महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने भाजपानीत केन्द्र सरकार को सकारात्मक कार्यों वाली सरकार बताते हुए कहा कि केन्द्र में सबसे ज्यादा निर्णय वाली, सबसे अधिक संवेदनशील, सभी अधिक पारदर्शी, जनभागीदारी, गरीब कल्याणकारी सरकार है। 125 करोड़ देशवासियों का विश्वास जगाने का कार्य आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किया है।
भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, भैंरोंसिंह शेखावत, सुन्दर सिंह भण्डारी जैसे नेताओं के सिद्धांतों को एवं लोकल्याण की भावना को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने का काम करना चाहिए। आदर्श विस्तारक कार्यकर्ता बनकर भारत माता की खुशहाली के आशीष के लिए कार्य क्षेत्र में जाना चाहिये।
गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश सांस्कृतिक विरासतों से भरा हुआ देश है। देश में पेड़-पौधे, पत्थर, गाय आदि तक की पूजा की जाती है, जिससे यह साबित होता है कि भारत के कण-कण में संस्कृति का वास है। देशवासियों में राष्ट्रवाद की भावना भरी हुई है।
वित्त आयोग की अध्यक्ष डाॅ. ज्योति किरण ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियाँ तथा प्रभाव विषय पर सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों ने जिन योजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया वह आँकड़ों में ही नहीं वरन् वास्तविक रूप से जरूरतमंद तक पहुँचानें का काम भी किया है। उज्जवला योजना, ग्रामीण जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, भामाशाह योजना, सोयल हैल्थ कार्ड योजना से सभी वर्गों को लाभ पहुँचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement