Community health training-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 7:40 PM (IST)
सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित
बाड़मेर। सामुदायिक स्वास्थ्य शिक्षण परियोजना के तहत ग्रामीण विकास संस्थान एवं राजवेस्ट पावर लिमिटेड के सहयोग से भादरेश ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पुनसिया में सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति धर्मेन्द बिरला ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम केन्द्र सरकार की ओर से मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। सबके घर में शौचालय बनाने के साथ उनका उपयोग किया जाए। ऐसी स्थिति में स्वच्छता पर काम की शुरूआत होगी। इस प्रशिक्षण में ग्राविस उपकेन्द्र बाड़मेर से परियोजना समन्वयक श्रीकांत भारद्वाज,फील्ड सुपरवाइजर भूराराम पंवार एवं सुरज कंवर ने भाग लिया। इस दौरान मौसमी बीमारियो दस्त, मलेरिया, आई फलू से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना समन्वयक श्रीकांत भारद्वाज ने बताया कि आज की परिस्थिति में लोगो को खान-पान, रहन-सहन अलग तरह का हो गया है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में भी शुद्व खाने एवं पानी के अभाव में पेट संबंधित कई बीमारियां हो जाती है। भूराराम पंवार ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया अर्थात शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ ठीक है। उन्होंने अपने घर को साफ सुथरा रखने की बात कही। ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियो को रोका जा सके। इस प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलओ के साथ आंगनबाड़ी सहायिका गंगादेवी ने भाग लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement