Commercial electricity will be expensive from April in up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमर्शियल बिजली अप्रैल से होगी महंगी

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 12:49 PM (IST)
कॉमर्शियल बिजली अप्रैल से होगी महंगी
अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। व्यवसायिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। लेसा कामर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली मंहगे करने जा रहा है। अप्रैल से सितंबर तक अगले छह महीने उपभोक्ताओं से प्रतिकिलोवाट लोड न्यूनतम बिल 500 रुपए वसूलेगा। अभी यह कम से कम 375 रुपए प्रतिकिलोवाट लोड है। मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि यदि उपभोक्ता का दो किलोवाट लोड बिजली कनेक्शन है तो अप्रैल में उसके परिसर पर 10 यूनिट रीडिंग बिजली खर्च होती है। 225 रुपए प्रतिकिलोवाट लोड के हिसाब से 450 रूपए फिक्स चार्ज व 6.70 रुपए की दर से 10 यूनिट रीडिंग का खर्च 67 रुपए हुआ। इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी और रेगुलेटरी चार्ज मिलाकर करीब 587 रुपए का बिल बनता है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement