Colourful enactment of Bharat returning Shri Ram to Ayodhya in Ramlila-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामलीला में भरत का श्रीराम को अयोध्या लौटने का रंगारंग मंचन

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024 7:10 PM (IST)
रामलीला में भरत का श्रीराम को अयोध्या लौटने का रंगारंग मंचन
दौसा। आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में बजरंग मैदान में चल रही रामलीला में मंगलवार को भरत द्वारा वन में जाकर भगवान श्रीराम को वापस अयोध्या लौटने के लिए मनाने से लेकर सिंहासन पर खड़ाऊ रखकर राजपाट शुरू करने तक का सफर पूरा हो गया। कलाकारों ने भगवान राम द्वारा लौटने से मना करने पर रामजी की चरण पादुका अपने सिर पर रखकर अयोध्या वापस लौटने, भरत के नंदीग्राम में कुटी बनाकर निवास करने की लीला का प्रभावी मंचन किया। अत्री और अनुसुया के आश्रम पर भगवान राम के पहुंचने और रामजी के पंचवटी तक के सफर की लीला दिखाई गई। संयोजक अशोक सिंघा ने बताया कि रामलीला में रामजी की आरती के मुख्य यजमान समिति के संरक्षक सतीश शाहरा रहे।
स्टेज डायरेक्टर रूपेश शास्त्री ने बताया कि बुधवार को पंचवटी पर लक्ष्मण द्वारा शूर्पनखा के नाक कान का काटने, खर, दूषण और त्रिसरा का वध और सीता का हरण की लीला का मंचन किया जाएगा। समिति के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement