Colorful cultural program in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर विदाई समारोह विगम-2017

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 10:16 AM (IST)
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर विदाई समारोह विगम-2017
झांसी। एस0 आर0 ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स, अम्बाबाय झांसी में बी0टेक0, एम0बी0ए0, बी0फार्मा, एम0सी0ए0, बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर विदाई समारोह विगम-2017 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप डायरेक्टर प्रो0 (डा0) अर्चना लाला ने माॅं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले हमेशा सफल रहते है। पुरातन छात्र संस्थान के हिस्सा रहे है और रहेंगे। फेयरवेल पार्टी में बी0 टेक0 के मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रानिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, एम0बी0ए0, बी0फार्मा, एम0सी0ए0 बी0बी0ए0, बी0सी0ए0 के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को जूनियर छात्र-छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य व गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। किसी ने गीत गाया तो किसी ने शानदार नृत्य किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement