Advertisement
कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने किया डॉ. चुण्डावत की तैयार शूटिंग खेल की पहली हिन्दी पुस्तक का विमोचन

विमोचन के दौरान कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने भी यही कहा कि शायद इससे पहले महाराजा डॉ. करणी सिंह ने पुस्तक लिखी होगी, लेकिन तकनीकी ज्ञान में यह पुस्तक पहली है। आने वाले समय में यह पुस्तक सभी नए-पुराने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। राजस्थान राइफल संघ के सचिव शशांक कोरानी, क्रीड़ा भारती जयपुर प्रांत के मेघ सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश, मेवाड़ शूटिंग क्लब राजस्थान के वीरेंद्रपाल सिंह कुआड़ा, दशरथ सिंह श्रीसेला ने भी इस पुस्तक को मील का पत्थर बताया।
मेक इन इंडिया हो तो मिल सकती है खर्च में राहतः
शूटिंग के खेल को भी काफी खर्चीला बताया जाता है। प्रशिक्षण से लेकर खेल के लिए राइफल-पिस्टल आदि की खरीद भी महंगी होती है, यहां तक कि किट भी महंगा होता है। डॉ. चुण्डावत कहते हैं कि भारत में सिर्फ एक कम्पनी ही इस खेल के लिए उत्पाद बनाती है, लेकिन वे नेशनल तक ही उपयोगी हैं। इंटरनेशनल स्तर के लिए अब भी जर्मनी या अन्य देशों से किट व राइफल मंगवानी पड़ती है। यदि सरकार नीतिगत निर्णय लेकर मेक इन इंडिया के तहत यहीं पर उत्पादन शुरू करवाए तो इस खेल का खर्च कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


