Collector took childrens class, students failed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास, विद्यार्थी हुए फेल

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 10:03 PM (IST)
कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास, विद्यार्थी हुए फेल
बारां। कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामला का अवलोकन करते हुए बच्चों की क्लास ली। बच्चे उनकी क्लास में फेल हो गए। उन्होंने विद्यार्थियों से ब्लेक बोर्ड पर डेजर्ट, बफेलो, एक्रोस, रोजबेरी, टाईगर आदि अंग्रेजी के शब्द लिखने को कहा लेकिन विद्यार्थी उक्त शब्द की सही स्पेलिंग नहीं लिख पाए। इस पर प्राचार्य व शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के उन्नयन हेतु विशेष ध्यान देने को कहा गया। उनका विद्यालय परिसर व शौचालय में स्वच्छता व सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मिड-डे-मिल के तहत बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार की जानकारी ली और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया। कलक्टर डॉ. सिंह ने इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बामला में कलक्टर ने दवा वितरण व्यवस्था, औषधि भण्डार कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, लेबर रूम आदि का अवलोकन करते हुए रोगियों को समुचित चिकित्सा एवं सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement