code of conduct violance case submitted against bsp candidate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसपा प्रत्याशी रामजी मौर्या पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 4:35 PM (IST)
बसपा प्रत्याशी रामजी मौर्या पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
अमेठी। अमेठी विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी रामजी मौर्या उर्फ राहुल पर उडदनदस्ता मजिस्ट्रेट ने बीएसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा सरकार का गुणगान करने व बुकलेट में अन्य सरकारों पर भ्रामक बातों का उल्लेख करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बसपा प्रत्याशी द्वारा शहर के रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उपहार और मिठाइयां भी बांटी गई। बीएसपी के पक्ष में मंच से मतदान करने की अपील की गई। मजिस्ट्रेट ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए अमेठी कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रजापति ने बताया कि उडनदस्ता मजिस्ट्रेट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। उडनदस्ता टीम ने पूरे कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी कराई। जिसमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला पाया गया। उडनदस्ता प्रभारी ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement