Cobra crackdown on illegal mining in Roopwas:-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूपवास में अवैध खनन पर कोबरा का प्रहार : पोकलेन और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत बाइक जप्त; पुलिस ने 3 खनन माफियाओं को दबोचा

khaskhabar.com: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 1:33 PM (IST)
रूपवास में अवैध खनन पर कोबरा का प्रहार : पोकलेन और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत बाइक जप्त; पुलिस ने 3 खनन माफियाओं को दबोचा
रूपवास (भरतपुर)। भरतपुर के रूपवास थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्षेत्र के मैरथा गांव में चल रहे अवैध खनन के खेल को खत्म करने के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक पोकलेन मशीन, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक जप्त करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि मैरथा क्षेत्र में काफी समय से बड़े पैमाने पर अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोबरा टीम और डीएसटी (District Special Team) के सहयोग से एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने जब खनन क्षेत्र में दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पहाड़ खोद रही एक भारी-भरकम पोकलेन मशीन, पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोटरसाइकिल को जप्त किया। मौके से अवैध खनन में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है: जीशान, सुरेंदर सिंह, सूरज।
थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस काले कारोबार के मुख्य संचालकों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement