Coaching student preparing for NEET hanged herself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीट की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 3:16 PM (IST)
नीट की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
कोटा। शहर में कोचिंग छात्र छात्राओं के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित जैन बालिका हॉस्टल में रहने वाली एक 23 वर्षीय कोचिंग छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के आने के बाद आज सुबह एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। जवाहर नगर थाना एएसआई राम भाई ने बताया कि मृतक छात्रा राशि जैन 23 पुत्री अनिल जैन निवासी गांव रहली जिला सागर मध्य प्रदेश के रहने वाली है जो हाल में तलवंडी सेक्टर स्थित जैन बालिका छात्रावास में रहकर अनअकैडमी कोचिंग संस्थान से नेट की तैयारी कर रही थी। कोचिंग छात्रा ने छात्रावास के कमरे में चुन्नी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली हॉस्टल वार्डन ने खिड़की से कमरे में देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई नजर आई वार्डन ने घटना की सूचना छात्रावास के मालिक को दी जिसके बाद पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची और छात्रा को फंदे से उतारकर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं है मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है प्रथम दृष्टया पढ़ाई के दबाव के चलते छात्रा द्वारा सुसाइड करना सामने आया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी मामले की जांच जारी है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement