Coaching student hangs death in stress due to study-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पढा़ई के तनाव में कोचिंग छात्रा ने लगाई फांसी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 8:44 PM (IST)
पढा़ई के तनाव में कोचिंग छात्रा ने लगाई फांसी
कोटा। शहर में एक और कोचिंग छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में एक कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर मोर्चेरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा ऋषिका राज बिहार की रहने वाली थी। वह कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से पढाई कर रही थी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पढाई में तनाव के बारे में लिखा है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। जिनके कोटा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement