Coaching student hanged herself due to low marks, died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नम्बर कम आने की वजह से कोचिंग छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2023 4:46 PM (IST)
नम्बर कम आने की वजह से कोचिंग छात्रा ने लगाई फांसी, मौत
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग छात्रो के आत्महत्या का सिलसिला लगातार बढता जा रहा है। मंगलवार को एक ओर कोचिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवाया। बिहार के चंपारण निवासी छात्रा के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा कोटा एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही थी। नम्बर कम आने की वजह से छत्रा काफी परेशान रहने लगी थी परिजनों ने छात्रा को काफी समझाया और अगले वर्ष अच्छा प्रयास करने की सलाह दी। परिजनों का ये भी कहना है जिस हाॅस्टल में छात्रा रह रही थी वहां पर खाना सही नहीं मिल रहा था इसलिए परिजन दूसरा हाॅस्टल देखने के लिए गए थे और पीछे से छात्रा ने फांसी लगा ली। वहीं पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement