CMO flagged off the mobile food testing van-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को सीएमओ ने हरी झंडी देकर किया रवाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 4:31 PM (IST)
मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को सीएमओ ने हरी झंडी देकर किया रवाना
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फूड सेफटी विभाग को खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने व परीक्षण करने के लिए जिला हमीरपुर के लिए अलग से मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन उपलब्ध करवाई गई है। जिसका सीएमओ डाॅ आरके अग्निहोत्री ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ आरके अग्निहोत्री ने कहा कि अब हमीरपुर जिला को स्थाई तौर पर मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन मिल गई है जिससे जिला में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर टेस्ट किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से सैंपलों का परीक्षण तो किया जाएगा साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ संजय जगोता, खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल कुमार शर्मा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement