Advertisement
बेरोजगारी को लेकर सीएमआईई के आंकड़े सही नहीं, कर्ज के आंकड़े भी तथ्य से परेः मुख्यमंत्री

राज्य सरकार तय सीमा के अंदर ले रही ऋणः
विपक्ष द्वारा सरकार पर 4 लाख करोड़ रुपए के कर्ज के दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज को लेकर विपक्ष के आंकड़े सही नहीं हैं। पिछली सरकार वर्ष 2014-15 में बजट में 71000 करोड़ का कर्ज छोड़ कर गए थे। साथ में पावर डिपार्टमेंट की चार कंपनियों का मिला कर घाटा 31,000 करोड़ रुपए था। इस घाटे को जोड़ लें तो कर्ज 1 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा होता है। लेकिन हमने बिजली कंपनियों का 27000 करोड़ रुपये का कर्ज राज्य के बजट में लिया। अब विपक्ष के लोग बिजली कंपनियों के 31000 करोड़ की बात ही नहीं करते हैं। राज्य में बिजली की स्थिति को सही रखने के लिए यह करना आवश्यक था, वरना बिजली कंपनियां बंद हो जाती। उन्होंने कहा कि आज हम 5600 गांवों को 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। जबकि पंजाब को अपने कार्यालयों के टाइम बदलने पड़ रहे हैं। हमारे यहां स्थितियां सही है। कोई भी सरकार जीएसडीपी के 25 प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है। हम इस सीमा के अंदर ही हैं।
पीपीपी मॉडल के बारे में दुनिया भी जान रहीः
मनोहर लाल ने कहा कि हमारी परिवार पहचान पत्र योजना के बारे में अन्य राज्य ही नहीं बल्कि दुनिया के लोग भी पूछ रहे हैं। प्रदेश के लगभग 72 लाख परिवारों का परिवार पहचान पत्र बनाया है। हर परिवार की जानकारी उसमें दर्ज है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऑटोमेटिक राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की और जनवरी माह में लगभग साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बने हैं। इसके अलावा पीपीपी से यह आंकड़ा पता लगा है कि प्रदेश में लगभग 3000 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जो सिंगल मेंबर फैमिली हैं और उनकी आयु 80 साल से ऊपर है। अब राज्य सरकार ने ऐसी योजना बनाई है कि ऐसे लोगों की देखभाल सरकार करेगी। इनके लिए सरकार एक आश्रम बनाएगी और उन लोगों की सहमति से उन्हें इस आश्रम में रखेंगे। जहां उनके खान पान स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


