राजसमंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने गुरूवार को जिलें में चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर वहां आमजन को दी जानें वाली चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन किया तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को संस्थानों में साफ-सफाई एवं बेहतर संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
डॉ गौड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवा को निरीक्षण किया जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद आरिफ एवं मेलनर्स जमनेश पालीवाल संस्थान से बिना किसी अनुमती अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने विभागिय अधिकारी को दोनो को कारण बताओं नोटिस देने के लिए निर्देशित किया। उसके उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बग्गड़ का निरीक्षण कर वहां कार्यरत मेलनर्स शिवदान बड़ोला, जीएनएम तारा एवं एएनएम भगवती बूनकर को क्षैत्र में शुभलक्ष्मी योजना के तहत बालिका जन्म पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की द्वितिय किश्त के भुगतान के लिए पूर्ण टीकाकरण एवं जीवित होने के प्रमाण प्रस्तुत कर आगामी तीन दिवस में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीम जाकर सभी लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित करनें के लिए निर्देशित किया।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS