Advertisement
CM योगी ने दिए गोमती रिवर फ्रंट की न्यायिक जांच के आदेश, 45 दिन में मांगी रिपोर्ट

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोमती नदी में एक भी नाला न गिरे यह सुनिश्चित किया जाए और मई तक गोमती का पानी साफ हो जाए।
मुख्यमंत्री योगी ने घूम-घूमकर परियोजना का बारीकी से निरीक्षण किया था। प्रोजेक्ट में देरी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रोजेक्ट में अनियमितता की तरफ इशारा करते हुए अधिकारियों से पूछा कि रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट में छह किलोमीटर नदी को तीन मीटर गहराई में गहरा किया गया।
उन्होंने कहा कि अगर इतनी मिट्टी निकली तो गई कहां, मिट्टी कहां फेंकी गई? गोमती रिवर फ्रंट परियोजना का लोकार्पण 16 नवंबर, 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। परियोजना अभी भी अधूरी है। अखिलेश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर अब तक करीब 1,427 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



