Advertisement
सीएम योगी ने ई-आफिस प्रणाली का किया शुभारंभ

उनका कहना था कि तकनीक प्रक्रियाओं को आसान करती है इसलिए आज के दौर में तकनीक का प्रयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ई-आफिस प्रणाली समयबद्ध कार्य करने का तरीका है।
योगी ने कहा कि 12500 पेपर के लिए एक बड़े पेड़ को काटना पड़ता है। उनका कहना था कि हर दो वर्ष में सरकारी पत्रावलियों की संख्या दोगुनी हो जाती है। इस प्रणाली के लागू होने के बाद कागजों के प्रयोग में कमी आएगी। सरकार बनने के बाद सचिवालय के पहले निरीक्षण को याद करते हुए उन्होंेने कहा कि उस समय उन्होंने सचिवालय में पत्रावलियों के धूल से सने अंबार को देखा था। तब यह कहा था कि जो भी व्यक्ति इन पर काम करेगा, उसका बीमार होना तय है। अब इस प्रणाली के बाद इससे मुक्ति मिल जाएगी।
उनका कहना था कि पहले परिस्थितियां ऐसी थीं कि एक फाइल महीनों तक लम्बित रहती थी तथा उससे भी कई चीजे जन्म लेती थीं। उन्होंने कहा कि सरकार सिटीजन चार्टर लागू करने जा रही है जिसके बाद जवाबदेही बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि ई-आफिस व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी काम को न करना हो तो कहा जाता है कि एक समिति बनाकर प्रकरण उसे दे दो पर अब इस पद्धति को बदलना होगा। उनका कहना था कि पुरानी पत्रावलियों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


