सीएम अखिलेश ने पत्र के साथ नरसिंह यादव के उस पत्र को भी संबद्ध किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। सीएम ने कहा कि अभी हाल ही में नरसिंह यादव ने उनके मुलाकात कर कहा था कि वह इस मामले की सीबीआई जांच चाहते हैं। निष्पक्ष जांच से ही साजिश के पिछे शामिल लोग सामने आ पाएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई हो पाएगी।