लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि पहलवान नरसिंह यादव के मामले में सीबीआई जांच कराई जाए। राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में अखिलेश ने कहा कि सीबीआई जांच से ही नरसिंह यादव के खिलाफ लगे आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। क्योंकि इन्हीं आरोपों की वजह से वह रियो ओपंलिक में हिस्सा नहीं ले पाया था।