CM would be created in 2003: Shivpal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम बनना होता तो 2003 में ही बन जाता: शिवपाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 4:24 PM (IST)
सीएम बनना होता तो 2003 में ही बन जाता: शिवपाल
लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एक तरफ कहते हैं कि परिवार और पार्टी एक है, यहां तक कि शिवपाल यादव भी कहते रहते हैं कि पार्टी में कोई लड़ाई नहीं लेकिन शिवपाल ने रथयात्रा से ठीक पहले चुनावी बिगुल फूंकने का फैसला किया है।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर से रथयात्रा पर निकलने वाले हैं, वहीं उनके चाचा शिवपाल ने आज से ही चुनावी बिगुल फूंकने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि हम अकेले चुनाव प्रचार पर निकल रहे हैं, जिसकी शुरुआत सहारनपुर से करुंगा। शिवपाल यादव की बातों में तल्खी बरकरार है।कल देर शाम शिवपाल ने जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव से मुलाकात की, जबकि इसके पहले उनकी मुलाकात केसी त्यागी से भी हो गई थी। पार्टी के इस जलसे को शानदार बनाने के लिए नीतीश कुमार, लालू यादव और अजित सिंह को शामिल होने की संभावना है। वह इसी के लिए सभी नेताओं को निमंत्रण देने आए हुए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शिवपाल यहां दो दिनों तक प्रवास करेंगे। यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement