पठानकोट। अस्थायी शिविरों में शरण लेने वाले सरहदी क्षेत्र के लोगों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गुरुद्धारा श्री बारठ साहब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन राहत शिवरों में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया व लोगों की हौंसला अफजाई की। बादल ने कहा की बहुत दु:ख की बात है की लोगों को अपने घरों को छोड़ कर शिविरों में आना पड़ा है। उन्होंने कहा की बार्डर पर लगी तार के बाहर जिन किसानों की फसल है उसकी कटाई में बीएसएफ सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा की वह चार दिन पूर्व के साथ लगते बार्डर के एरिया में ही रहेंगे। वे यहां रह रहें लोगों की समस्याएं जानेंगे और समाधान करेंगे।