गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने हलके को स्टेडियम, ट्रोमा सेंटर, 5 पीएचसी और सड़कों के विकास की भी घोषणा की।। अपनी अन्य घोषणाओं में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम सिटी में निर्माणाधीन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 2017 से दाखिले शुरू हो जाएंगे और पिछले दो साल में भी घरौंडा में करीब 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा चुका है। धान खरीद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति के अनुसार निश्चित सीमा तक नमी वाले धान को तय रेट से खरीदा जाएगा। इसलिए किसान अनाज मंडी में धान की फसल को सुखाकर लाए। वही अवैध काॅलोनियों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में इसके लिए शहरी निकाय मंत्रालय की ओर से पॉलिसी बनाई जा रही है। जो काॅलोनी उन नियमों पर खरा उतरेगी। उन्हें जल्द ही नियमित कर दिया जाएगा।