करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की पिछली सरकारों को आड़े हाथ लिया है। घरौंडा हलके में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने विकास के लिए घोषणाएं तो कई की थी। उन्हें पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते आज प्रदेश विकास को तरस रहा है। लेकिन अब वे वहीं घोेषणाएं करेंगे। जिन्हें वे पूरा कर सकें। कुटेल गांव में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने घरौंडा हलके को 150 करोड़ की सौगात भी दी और कहा कि स्वर्ण जयंती पर घरौंडा को सब डिवीजन का तोहफा दिया जाएगा।