CM launches several schemes in chamba-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंबा दौरे के तीसरे दिन सीएम ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 3:18 PM (IST)
चंबा दौरे के तीसरे दिन सीएम ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ
चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चंबा जिले के चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत करोड़ों रुपए की विकास योजनाआें का शिलान्यास किया। सर्वप्रथम उन्होंने मंजीर क्षेत्र में सलूणी-मंजीर-सुंडला एवं डियूर क्षेत्र की सूखाग्रस्त पेयजल योजनाआें के संवर्धन का शिलान्यास किया। इस योजना पर करीब 35 करोड़ रुपए की लागत आएगी तथा इससे 34 हजार 584 परिवार लाभान्वित होंगे। इसके पश्चात उन्होंने ठाकरीमट्टी पंचायत में बनने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखने के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेई में विज्ञान ब्लॉक सहित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भलेई का शिलान्यास किया। जिस पर 186 लाख रुपए की राशि व्यय होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने करीब 79 लाख रुपए से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंरगाल का उद्घाटन किया तथा यहां जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि मंजीर क्षेत्र में करीब 33 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जिससे हजारों की आबादी लाभान्वित होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement