CM Jai Ram Thakur flagged the Winter Carnival parade with a green flag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम ने मनाली विंटर कार्निवाल परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

khaskhabar.com: बुधवार, 02 जनवरी 2019 5:27 PM (IST)
सीएम ने मनाली विंटर कार्निवाल परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिला के मनाली में पांच दिनों तक चलने वाले 8वें राष्ट्रीय विंटर कार्निवल-2019 का शुभारंभ करने के लिए हिडिम्बा माता मन्दिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत परिधि गृह से विंटर कार्निवाल परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विंटर कार्निवल-2019 का आयोजन 2 जनवरी से 6 जनवरी, 2019 तक किया जाएगा। मनु रंगशाला में 8वें राष्ट्रीय विंटर कार्निवल के मुख्य समारोह का शुभारंभ करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों एवं इसकी लोकप्रियता में काफी विस्तार हुआ है। सैलानियों के लिए भी यह आयोजन मनोरंजक गतिविधियों से भरा है। उन्होंने कहा कि जब से इस उत्सव की शुरूआत हुई है, इसका आयोजन केवल मनाली में ही किया जा रहा है। इस पर्यटन स्थल की लोकप्रियता तथा सुगम पहुंच मनाली को कार्निवल के लिए एक उपयुक्त स्थान बनाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement