CM industry startup plan started in Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री नवीन उद्योग स्टार्टप योजना शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 1:24 PM (IST)
मुख्यमंत्री नवीन उद्योग स्टार्टप योजना शुरू
बिलासपुर। महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि राज्य के कौने-कौने में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नवीन उद्योग स्टार्टप योजना शुरू की गई है। औद्योगिक तथा सर्विस सैक्टर में उद्यम स्थापित करने वाले सभी इच्छुक उद्यमी इस योजना का लाभ उठाएं। जो उद्यमीे एक अप्रैल, 2016 के बाद अपने उद्यम स्थापित कर चुके हैं वे इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए जिला उद्योग केन्द्र से पात्रता प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना 1.04.2016 के बाद स्थापित होने वाले मैन्युफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर के सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों पर लागू होगी। इसके तहत उद्योग विभाग द्वारा नये स्थापित किये जाने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक प्लाट, 50 प्रतिशत की दर से आंवटित किये जाएंगे। प्लाॅट की लीज डीड पर देय स्टांप डयुटी की दर केवल 3 प्रतिशत होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement