CM industry startup plan started in Himachal Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री नवीन उद्योग स्टार्टप योजना शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 1:26 PM (IST)
मुख्यमंत्री नवीन उद्योग स्टार्टप योजना शुरू
25 लाख रूपये के बैंक ऋण मौजूदा ब्याज दर की बजाय 5 प्रतिशत कम ब्याज दर पर उपलब्ध होेंगे यानि ब्याज दर पर 5 प्रतिशत की सबसीडी मिलेगी। शर्त केवल यह है कि उद्योग में कम से कम 5 हिमाचली कामगारों को रोजगार मिले। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता वाले उद्योमों में तीन वर्षो के लिए या जब तक उद्यम का टर्नओवर 2 करोड़ सालाना तक न पहुंचे, वैट सीएसटी पूर्णतया कर मुक्त होगा । उद्योग स्थापना या नवीनीकरण के लिए प्रदूषण बोर्ड की लगने वाली फीस में हरित तथा आॅरेंज श्रेणी के उद्योगों को क्रमशः 25 प्रतिशत व 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त वर्तमान औद्योगिक निति में निहित अन्य प्रोत्साहन भी इन उद्यमों को यथावत मिलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि ये एक बेहद आकर्षक योजना है तथा औद्योगिक तथा सर्विस सेक्टर में उद्यम स्थापित करने वाले सभी इच्छुक उद्यमियों से आग्रह है कि वे इस स्कीम का भरपूर लाभ उठाएं। इस बारे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला के फील्ड कार्यालयों में भी सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement