नूहं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जिले के बिस्सर -अकबरपुर गांव में कामधेनु गौधाम तथा आरोग्य संस्थान का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कामधेनु गौधाम की जमकर सराहना की। आरोग्य संस्थान के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सूबे में 432 गौशाला हैं। जिनमें गौधन की संख्या अच्छी खासी है ,लेकिन घरों में गाय नहीं है। हमें घरों में भी गौपालन को बढ़ावा देना चाहिए। वहीं बिस्सर -अकबरपुर गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,तावडू को नया उपमण्डल बनाने ,कन्या महाविद्यालय के अलावा तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की मांग पर कहा कि जनवरी माह में उपरोक्त सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। कामधेनु गौधाम में संचालक एस पी गुप्ता और उनकी पत्नी द्वारा लिखी गई दो पुस्तकों का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय