इसके अलावा अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की
उपलब्धियों का ज़िक्र किया। जिसमें समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास योजना, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस
वे, लैपटॉप वितरण, पुलिस भर्ती में
लिखित परीक्षा ख़त्म करना आदि अपनी सभी योजनाओं का ज़िक्र किया। तथा बसपा के शासन
काल में सिर्फ पत्थरों के स्मारकों और हाथियों के निर्माण में पैसे के बंदरबांट की
बात की। अखिलेश ने मायावती की हाथी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 9 सालों से जो हाथी
खड़ा था वो अभी भी खडा है और जो बैठा था वो अभी भी बैठा हैं। सीएम अखिलेश ने वहां स्वर्गीय बृजभूषण
तिवारी की मूर्ति का अनावरण भी किया। सिद्धार्थनगर जिले में मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर जिले में साइकिल बांटी एवं कोडरा गांव में 32
श्रमिकों को साइकिलें वितरित की इसके अलावा 20 विकलांगों को ट्राई साइकिल भी दिए। सीएम
अखिलेश ने कहा कि सिद्धार्थनगर और गोरखपुर क्षेत्र में पैदा होने वाला `काला नमक चावल` को सरकार प्रमोट करेगी और `सिद्धार्थ` नाम से काला नमक चावल का ब्रांड बनेगा