लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज
सिद्धार्थनगर जिले को 370 करोड़ की सौगात दी है। जिसमे 182 करोड़ की 121 परियोजनाओं का लोकार्पण और 187 करोड़ की परियोजनाओं
का शिलान्यास शामिल है। सीएम अखिलेश आज सिद्धार्थनगर दौरे पर थे।
वही उन्होंने कपिलवस्तु के राजकुमार सिद्धार्थ (बुद्ध ) के नाम पर सिद्धार्थ
विश्वविद्यालय को शिलान्यास और सौगात दिया है। सीएम ने कहा कि इस विवि में हाईटेक पढ़ाई होगी। शिक्षा से ही
समाज बनता है। बुद्ध की भूमि सिद्धार्थनगर में सीएम ने समाजवादी पार्टी के
स्थान पर सिर्फ और सिर्फ समाजवादियों का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के अच्छे
दिन कहां हैं। सीएम ने कहा कि हमने जनधन योजना के लिए 6000 बैंकों के ब्रांच
खोले।