khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 7:56 PM (IST)
भिवानी। शहर और आसपास के गांवों में मंगलवार को दिनभर सीएम फ्लाईंग ने छापेमारी की। सीएम फ्लाईंग ने सीआईडी और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कई स्थानों पर अधिकारियों के साथ एक के बाद एक कर कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब, सीमेंट, सुल्फा और एक निजी बस को एम्पाऊंड किया। बताया जा रहा है कि सीआईडी विभाग को जिले में कई स्थानों पर अवैध कारोबार की जानकारी मिली थी। इसको लेकर सीएम फ्लाईंग ने सीआईडी के साथ मिलकर संबंधित विभाग के अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ दिनभर छापेमारी की। इस छापेमारी के बाद अवैध कारोबारियों में हड़़़कंप मच गया। सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढाडा ने बताया कि आज छापेमारी में बंशीलाल पार्क के सामने से चार लोगों को देशी शराब के अवैध कारोबार में गिरफ्तार कर उनसे 30 पेटी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद जीन्द रोड पर तिगड़ाना गांव के पास से ड्राईवर से सांठ गांठ कर सीमेंट के ट्रकों से सीमेंट चुराते होटल मालिक को दो ट्रकों सहित गिरफ्तार किया है। वहीं भिवानी से अटेला बिना परमिट के चल रही एक निजी बस को भी एम्पाऊंड किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक व्यक्ति को 40 ग्राम सुल्फा के साथ भी गिरफ्तार किया।