Advertisement
सीएम अशोक गहलोत दिखावटी गांधीवादी असलियत में लाठीवादी - पिंकेश पोरवाल

प्रदेश मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों राजस्थान में भाजपा महिला मोर्चा ने थाली चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया था । लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच के दौरान तीन-चार बैरीकेट्स लगाकर महिलाओं को रोका गया । भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के अलावा धक्का-मुक्की और महिला पुलिस कर्मियों के अलावा पुरूष पुलिस कर्मियों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की । महिलाओं अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव गहलोत सरकार की महिला विरोधी मानसिकता भी बताता है । वहीं इससे पहले शासन सचिवालय के घेराव के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के साथ भी पुलिस ने अपना लाठीतंत्र दिखाते हुए अभद्रता की थी । साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रतापगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


