CM ने 4357 करोड़ की नोएडा मेट्रो का किया शिलान्यास
khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 11:17 AM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन की लगभग 4,357 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारम्भ, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
आज जिन परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया उनमें बॉटेनिकल गार्डेन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो लाइन का ट्रायल रन एवं नोएडा.ग्रेटर नोएडा एसी बस सेवा भी शमिल हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार जनता एवं सरकार के बीच की दूरी कम करते हुए प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है।
अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना