इस एप्प के माध्यम से जनसामान्य को पुलिस
की आपातकालीन सेवाए प्रदान कराने में सुगमता रहेगी। इस एप्प के प्रयोग
हेतु यूपी 100 के साथ कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण पहले से करा सकता है।
इसके तहत अपनी पसन्द के अधिकतम 5 स्थानों को पंजीकृत कराया जा सकता है
उदाहरण के लिये अपने घर, अपने माता पिता का घर, अपनी बेटी का स्कूल, अपने
बैंक आदि की भौगोलिक स्थिति आदि। इसके अलावा अधिकतम 5 मोबाइल नम्बर
आपातकालीन सम्पर्क हेतु पंजीकृत कराये जा सकते है। अपनी भाषा को भी इसके
तहत पंजीकृत कराने की सुविधा दी गई है। यदि किसी पीडि़त व्यक्ति द्वारा ऐसी
भाषा को प्रयोग किया जाता है, जिसके संवाद अधिकारी यूपी 100 मे उपलब्ध न
हो तो, उक्त भाषा जानने वाले भाषा स्वयंसेवी से भाषा के रूपांतरण मे सहायता
प्राप्त की जायेगी।
यदि आपके करीबी रिश्तेदार उत्तर प्रदेश मे रहते
है, आप उनकी आकस्मिक सहायता हेतु उनके स्थलो को चिन्हित कर सकते है तथा
आकस्मिक स्थिति मे उत्तर प्रदेश के बाहर से भी यूपी 100 मे सूचना प्रदान कर
सकते है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में मोबाइल पर बटन दबाते ही पूरी सूचना
नियंत्रण कक्ष में स्क्रीन पर आ जायेगी और पीडि़त की लोकेशन जीपीएस के
माध्यम से नियंत्रण कक्ष को मिल जायेगी जिसके आधार पर तत्परता से उसे मदद
मिल सकेगी।