प्रदेश की राजधानी लखनऊ
में परियोजना के लिये शहीद पथ के निकट गोमतीनगर विस्तार में यह वृहद एवं
अत्याधुनिक ‘‘केन्द्रीय मास्टर को-आर्डिनेशन सेन्टर’’ के रूप में एक वृहद
‘‘पुलिस-100’’ काल सेन्टर निर्मित कराया जा रहा है जहां से पूरी परियोजना
का संचालन किया जायेगा। किसी आकस्मिक स्थिति में प्रदेश के किसी भी स्थान
से टेलीफोन, एसएमएस तथा अन्य किसी संचार माध्यम से ‘‘राज्य व्यापी डायल-100
परियोजना’’ के केन्द्र से संपर्क करने वाले नागरिकों को तत्काल पुलिस
सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। यह केन्द्र चैबीसो घण्टे कार्यरत रहेगा तथा
केन्द्र को प्राप्त होने वाले सभी टेलीफोन वार्तालापों की रिकार्डिंग होगी।
पीडि़त व्यक्ति की मदद के उपरांत केन्द्र द्वारा पीडि़त व्यक्ति से
प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके संतुष्ट होने के उपरांत ही प्रकरण को बंद किया
जायेगा।
इस परियोजना के लिए ‘‘यूपी 100 पी सिटीजन एप्प का निर्माण
किया गया है, जिसका उपयोग स्मार्ट फोन पर आसानी से किया जा सकेगा। इसका
उद्देश्य नागरिको को सुरक्षा सबंधी किसी आपात स्थिति में उचित स्थलीय
सेवाएं प्रदान करना है। इस एप्प मे पंजीकरण के माध्यम से आकस्मिक सहायता
उपलब्ध कराने में लगने वाले महत्वपूर्ण समय को कम किया जा सकेगा। इस एप्प
को उपलब्ध करायी गयी किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को पुलिस विभाग द्वारा किसी
अन्य संस्था को उपलब्ध नही कराया जायेगा एवं उसको पूरी तरह गोपनीय रखा
जायेगा।
इस एप्प का बीटा वर्जन अभी लान्च किया गया है ताकि जन सामान्य
से फीड बैक प्राप्त कर उसमे जरूरी व्यावहारिक गुणात्मक संशोधन कर उसके
परियोजना के लान्च होने के समय विधिवत शुरू किया जा सके। यह एप्प गूगल प्ले
स्टोर पर ‘पी100 इमरजेंसी सर्विस’ के नाम से उपलब्ध है एवं प्ले स्टोर पर
मुफ्त उपलब्ध होगा। प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित इस परियोजना की यह
आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन है।