Closing the school chess competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 2:37 PM (IST)
स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
बीकानेर। अजीत फाउण्डेशन की ओर से आयोजित की गई जिलास्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर हुए समापन समारोह में जिला कलक्टर वेदप्रकाश भी मौजूद रहे। जिन्होंने सभी बच्चों से अपील की कि वे अपने जीवन में किसी ना किसी खेल से अवश्य जुड़ें। क्योंकि खेल के माध्यम से ही वे मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खेलों के माध्यम से राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर तनिष्क ज्वैलर के मुख्य निदेशक शिव सोनी भी मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement