Closing of English medium schools will be a blow to students interests: Murari Lal Meena-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करना छात्र हितों पर कुठाराघात होगा : मुरारी लाल मीणा

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मई 2024 2:22 PM (IST)
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करना छात्र हितों पर कुठाराघात होगा : मुरारी लाल मीणा
दौसा। पिछली कांग्रेस सरकार में प्रारंभ किए गए अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों को फिर से सरकार हिंदी माध्यम में करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों की एसडीएमसी से प्रस्ताव मांगे हैं। इस पर दौसा विधायक व दौसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने कहा कि इन स्कूलों को केवल इसलिए बंद करना कि यह पिछली सरकार की योजना है, छात्र हितों पर कुठाराघात होगा। इन विद्यालयों में मध्यम व गरीब परिवारों के बच्चे निशुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा मेंअध्ययन कर रहे हैं। यह बच्चे विद्यालय बंद होने से अंग्रेजी माध्यम शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। विधायक मीणा ने कहा कि हमारी सरकार ने स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर ही यह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले हैं। फिर उनसे विद्यालय बंद करने के प्रस्ताव मांगना बेतुका कदम है। सरकार को इस प्रकार के प्रस्ताव मांगने पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। सरकार को चाहिए कि इन विद्यालयों में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाए। ताकि इन विद्यालयों में अध्यनरत गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा और सुगम तरीके से प्राप्त हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement