Clean India mission team of the World Bank and Indonesia praised -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व बैंक और इन्डोनेशिया के दल ने धौलपुर की प्रशंसा की

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 8:18 PM (IST)
विश्व बैंक और इन्डोनेशिया के दल ने धौलपुर की प्रशंसा की
धौलपुर। विश्व बैंक और इन्डोनेशिया के अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन में अच्छे कार्य के लिए जिले की प्रशंषा की है। विश्व बैंक और इण्डोनेशिया के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों ने बुधवार को जिले का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की गतिविधियां देखी और अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से फीडबैक लिया। उन्होंने जिला कलेक्टर शुचि त्यागी के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन में अब तक प्राप्त उपलब्धि और मिशन को पूरा करने में आई दिक्कतों और उनसे पार पाने के लिए किए गये नवाचारों पर चर्चा की। विश्व बैंक के जकार्ता कार्यालय के देविआरिएन्डी सेतियावान, वेन्डी सरसदियानी, वियतनाम कार्यालय के विएन्गसामी वोंगखामसाओ, इन्डोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के युलिआंतो प्राबोवो, क्रिस्टीन दारून्दियाह, पानोम फोंगसामी, आयोजना मंत्रालय के लाइसा वहानुदिन, युनि जहारैनी और सोटसाखोन चेंताफोन ने जिला कलेक्टर से पूछा कि इतने पिछडे इलाके के लोग जो वर्षों से खुले में शौच जा रहे थे, वे शौचालय बनाने और इसका उपयोग करने के लिए तैयार कैसे हो गये। दल ने कंचनपुर में मिशन में बने शौचालय देखे, सरपंच राजेश जादौन और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ने शौचालय बनाने के लिए शुरू में समझाया तो वे नहीं माने लेकिन जब देखा कि इसमें अपना ही हित है तो वे मान गये। अब इसका नियमित उपयोग कर रहे हैं और स्वच्छता के अन्य घटकों जैसे साफ पानी, साफ घर, साफ मौहल्ला के प्रति भी जागरूकता आई है। दल ने कंचनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कहा कि इतने सुदूर इलाके में इतनी आधुनिक सुविधाऐं इसे आदर्श अस्पताल बनाती है। दल के साथ विश्व बैंक की संस्था वाटर एण्ड सेनिटेशन प्रोग्राम के एम मैथ्यू और प्रदीप श्रीवास्तव, मिशन के जिला समन्वयक मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement