CLAT Topper Geetali Gupta meets District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्लेट टॉपर गीताली गुप्ता ने की जिला कलक्टर से मुलाकात

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 दिसम्बर 2025 3:56 PM (IST)
क्लेट टॉपर गीताली गुप्ता ने की जिला कलक्टर से मुलाकात
श्रीगंगानगर। क्लेट परीक्षा में पूरे भारत में टॉप करने वाली गीताली गुप्ता ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मुलाकात की। इस दौरान जिला कलक्टर ने गीताली को उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान जिला कलक्टर ने गीताली की उपलब्धि को जिले के लिए बेहद गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे बालिकाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने गीताली के परिजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उपलब्धि में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। गीताली के साथ-साथ उसके परिजनों ने भी जिला कलक्टर और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर एडीएम सतर्कता रीना, जिला परिषद सीईओ गिरधर, गंगानगर एसडीएम नयन गौतम सहित गीताली के परिजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement