clashed over land dispute in two society in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूमि विवाद को लेकर भिड़े दो समाज, जमकर चले तलवार और पत्थर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 10:11 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर भिड़े दो समाज, जमकर चले तलवार और पत्थर
उदयपुर। जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र के फलाडोर गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार देर रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में हुई तलवारबाजी और पत्थरबाजी के कारण कई लोग घायल हो गए। भीण्डर थानाधिकारी हिंमाशु सिंह राजावत ने बताया कि रविवार देर रात करीब साढे ग्यारह बजे गांव के दो समाजों के लोग एक भूमि विवाद के कारण आमने-सामने हो गए। दोनों ही पक्षों में जबरदस्त झगड़ा हुआ और आपस में तलवारबाजी और पत्थरबाजी भी हुई। घटना की सूचना पर भीण्डर पुलिस मौके पर पहुंची। संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हेमराज एवं भैरा को इलाज के लिए उदयपुर लाया गया। पुलिस ने घायल हेमराज द्वारा दी गई एफआरआई पर हमले के आरोपी देवीलाल, अमृतलाल, माधूलाल और शंकर को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है। मौके पर जाब्ता भी तैनात कर रखा है। आपको बता दें कि भींडर में पूर्व में भी इन दो समाजों के बीच एक वृद्धा की हत्या को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें पुलिस के 50 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे और इतने ही दंगाइयों को हिरासत में लेकर धारा 144 लगाई थी। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement