clash in SP and BJP workers in Bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरेली में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2017 12:41 PM (IST)
बरेली में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद अध्यक्ष के कमरे में तोड़फोड़ की गई। भाजपा सदस्य बोर्ड की बैठक को स्थगित कराने की कोशिश कर रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह के पिता रामेश्वर दयाल और भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार मोहन सिंह के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने अध्यक्ष के कमरे में जमकर तोड़फोड़ कर डाली। इसके विरोध में सपा और भाजपा सदस्यों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि महिला सदस्यों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मामला बिगड़ता देखकर भाजपा सदस्य जिला पंचायत परिसर से निकले गए। कुछ देर बाद सपा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह और सीडीओ शिवसहाय अवस्थी जिला पंचायत पहुंचे और बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement