City MLA Tarachand Jain asked to remove the encroachment of Ayad River in 15 days.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर विधायक ताराचंद जैन ने आयड़ नदी के अतिक्रमण को 15 दिन में हटाने के लिए कहा

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2024 7:31 PM (IST)
शहर विधायक ताराचंद जैन ने आयड़ नदी के अतिक्रमण को 15 दिन में हटाने के लिए कहा
उदयपुर । शहर विधायक ताराचंद जैन बुधवार को फिर आयड़ नदी की सुध लेने पहुंच गए। उन्होंने वहां चल रहे काम को देखा और नदी के पेटे तथा किनारों पर अतिक्रमणों के बारे में अधिकारियों को बताया। साथ ही उन्होंने कहा, यह सभी अतिक्रमण 15 दिन में हट जाने चाहिए। जैन ने अधिकारियों से कहा कि कुदरती बहाव को पाटने, काटने तथा छोटा करने के दुष्परिणाम हम लगातार देख रहे हैं। ऐसे में नदी के बहाव क्षेत्र को दुरुस्त रखा जाना चाहिए। कल कोई आपदा आए तो बड़ा नुकसान हमको नहीं उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि आयड नदी किनारे और उसके पेटे में लगातार कब्जे की शिकायतें आ रही हैं। जिस पर जिम्मेदार अफसरों को तत्काल एक्शन लेना होगा। यहां तक विधायक जैन ने खुद आगे चलकर अतिक्रमणों को अफसरों को बताया। जैन के साथ भाजपा नेता नानालाल बया, महेश भावसार, सिद्धार्थ जैन आदि भी मौजूद थे।
निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारियों को मौके पर बुलाया
शहर विधायक ताराचंद जैन ने आयड़ नदी की पुलिया के नीचे, शबरी कॉलोनी के पास और न्यू अशोक नगर से गुजरने वाली नदी के पेटे में पैदल चलकर मौका मुआयना किया। वहां किए जा रहे अतिक्रमणों को निगम तथा स्मार्ट सिटी अधिकारियों को दिखाया।
जैन ने कहा कि ये अतिक्रमण साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं फिर भी आप लोग इन्हें हटाने के प्रति अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी अधिकारी छोगाराम देवासी, दिनेश पंचोली तथा अन्य निगम के अधिकारियों को पंद्रह दिन की समय सीमा दी और कहा कि उसके बाद कोई अतिक्रमण नदी पेटे या किनारे पर दिखाई नहीं दे।
नदी में घुसे, किसी ने नहीं रोका
शहर विधायक जैन ने कहा कि अतिक्रमणकारी नदी पेटे में घुस गए लेकिन किसी अधिकारी ने उन्होंने ना तो रोका और ना ही हटाया। यहां तक कुछ अतिक्रमियों ने तो पक्के तक निर्माण करा लिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement