city council removed the encroachments -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिक्रमणों पर गरजा नगर परिषद का पीला पंजा

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 10:47 PM (IST)
अतिक्रमणों पर गरजा नगर परिषद का पीला पंजा
धौलपुर। नगर परिषद ने निहालगंज पुलिस के सहयोग से बुधवार को गुलाब बाग चौराहे से जिरौली फाटक तक सर्विस रोड तक पीला पंजा चलवा कर अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाया। नगर परिषद द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर शुचि त्यागी के निर्देश पर अस्थायी अतिक्रमण हटाया है। लोगों ने सर्विस रोड पर प्रतिष्ठानों के सामने अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। इस कारण इन मार्गों पर आए दिन जाम लग जाता था। यातायात को सुचारु तरीके से संचालित करने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। कार्रवाई में नगर परिषद प्रशासन के साथ पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement