Advertisement
चूरू का आपसी सद्भाव और साझा संस्कृति एक मिसाल : राठौड़

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि दीपदान का यह आयोजन चूरू के लिए गर्व का विषय है। नगर निकाय टीम ने बेहतरीन प्रबंधन के साथ दीपदान कार्यक्रम में शहरवासियों को सम्मिलित कर दीपावली पर्व को शहर के लिए खास बनाया है। उन्होंने कहा कि ऎसे कार्यक्रम समाज में एकता, समर्पण और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देते हैं। शहर के लिए आयोजन शहर के विकास और सांस्कृतिक उन्नति को दर्शाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बेहतरीन शुरुआत आगे और भी अच्छे मुकाम तय करेगी।
विधायक हरलाल सहारण ने दीपदान कार्यक्रम में नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सद्भाव व समरसता का संचार होता है। इससे शहरों के सौन्दर्यकरण के लिए प्रतिबद्धता भी झलकती है। उन्होंने कहा कि चूरू को इंदौर शहर की तर्ज पर स्वच्छ शहर के रूप में विकसित करने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पानी की समुचित निकासी, कचरे के बेहतरीन प्रबंधन के लिए एसटीपी व डीपीआर निर्माण के संबंधित कार्यों पर 400 करोड़ रुपए की कार्य योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने चूरू के विकास के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास को और समृद्ध करते हुए प्रयास करेंगे कि संभाग स्तर पर प्रस्तावित बालिका सैनिक स्कूल चूरू में खोला जाए। डॉ वासुदेव चावला ने विचार व्यक्त करते हुए नगर परिषद के नवाचार की सराहना की और स्वच्छता अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सभापति पायल सैनी, पुलिस अधीक्षक जय यादव, लायंस क्लब के अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने लायंस क्लब की ओर से नगर परिषद के 240 स्वच्छता कार्मिकों को पोशाक वितरण की। इस मौके पर कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल, ओम सारस्वत, मंगतूराम चोटिया, विमला गढ़वाल, एसीईओ दुर्गा ढाका, एडीपीआर कुमार अजय, जिला खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा, एपीआरओ मनीष कुमार, श्रीराम पीपलवा, जिला युवा अधिकारी डॉ मंगल जाखड़, उद्योग सहायक आयुक्त उजाला, सुरेश सारस्वत, सुशील लाटा, नारायण बेनीवाल, भारोत्तोलन प्रशिक्षक सीताराम प्रजापत, एपी अभिषेक सरोवा, सुपरवाईजर कृष्णा, अनिल, मनीष, संदीप सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। संचालन रवि दाधीच ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


