Advertisement
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सीएम योगी बोले- भाजपा सरकार में चित्रकूट डकैत मुक्त जोन घोषित हुआ

योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को सुरक्षित माहौल देने का काम किया है। सपा में पेशेवर दंगाई, अपराधी जुड़ें हैं। प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार बनी तो हमने तीन नए कार्य किए। चित्रकूट से दिल्ली की यात्रा आसान करने के लिए बुंदेलखंड-एक्सप्रेस-वे दिया जो होली के बाद पूरे धूमधाम से राष्ट्र को समर्पित होगा। इसके साथ ही भव्य एयपोर्ट और डिफेंस कारिडोर बन रहा है। सपा अपने कार्यकाल में तमंचों की फैक्ट्री लगाती थी, पर हम डिफेंस कारिडोर बना रहे हैं। हर घर नल योजना से पेयजल व सिंचाई की समस्या दूर हुई। जल्द ही हर घर आरओ का पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सपा को अपनी चिंता थी वो गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती डालते थे, विकास के पैसों में डकैती डालते थे।
उन्होंने कहा कि प्रवासी हो या निवासी सभी को निशुल्क टीकाकरण दिया गया। हमारी सरकार में सबको पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि सपा में इस बिजली का भी मजहब होता था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्रकूट
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


