एक करोड़ की लूट का खुलासा,तीन गिरफ्तार, SEE PHOTOS
khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 09:15 AM (IST)
झांसी । गुरुवार को चिरगांव
टोल प्लाजा से एक करोड़ 92 हज़ार रुपये लेकर बैंक के सिक्योरिटी एजेंसी के
तीन कर्मचारी कार में सवार होकर झांसी लौट रहे थे। तभी टोल प्लाजा से कुछ दूर
मौजूद चार बदमाशों ने कार समेत रुपये लूट लिए थे और फरार हो गए थे। लूट के शिकार
हुए सिक्योरिटी कर्मचारियों राकेश, संजीव और राजेश ने
पुलिस को घटना की सूचना दी थी। घटना के खुलासे में
लगी टीम में चिरगांव थाना प्रभारी कृष्णदेव यादव, प्रेम
नगर थाना प्रभारी प्रवीण यादव, समथर थाना प्रभारी
मनोज कुमार मिश्रा और स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह चिरगांव थाना क्षेत्र में राम नगर
पुल के पास बदमाशों के होने की सम्भावना पर सक्रिय थे।