children said - father burned to mother-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों ने कहा-पापा ने मां को जला दिया

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 4:39 PM (IST)
बच्चों ने कहा-पापा ने मां को जला दिया
डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र स्थित गोगरा गांव में एक महिला की जलने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने शनिवार को बहन की हत्या का मामला दर्ज करह्वाया। धम्बोला पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करह्वाया। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले केसर (40) पत्नी नानजी झुलस गई थी। उसके पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति नानजी उसके शव को जिला मोर्चरी में रख वहां से गायब हो गया। मृतका के भाई ने पुलिस की रिपोर्ट में बताया उसकी बहन की शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके चार लडक़े और चार लड़कियां हैं। बहन के जलने की सूचना पर मौके पर गए तो मृतक बहन के बच्चों ने पिता ने मां को जला दिया है। पिजाती आए दिन मां से मारपीट करते रहते थे। हालांकि धम्बोला पुलिस ने मृतका के पति नानजी को हिरासत में ले लिया है और पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement