Children in the Shamrock Dazlar Play School scattered crayons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल में बच्चों ने बिखेरे बैसाखी के रंग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 12:21 PM (IST)
शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल में बच्चों ने बिखेरे बैसाखी के रंग
शिमला। जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल में बैसाखी व हिमाचल दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने सभी प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस व बैसाखी की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए नन्हें-मुन्ने बच्चों को बैसाखी व हिमाचल दिवस को मनाये जाने के महत्व पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बैसाखी के पर्व की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि बैसाखी त्यौहार सिखों का प्रसिद्द त्यौहार है लेकिन सभी धर्मों एवं जातियों के द्वारा मनाया जाता है। बैसाखी मुख्यतः कृषि पर्व है। यह त्यौहार फसल कटाई के आगमन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व मात्र फसल कटाई आगमन का द्योतक ही नहीं बल्कि सिख भाईचारे और एकता का प्रतीक भी है। सिख इस त्यौहार को सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढचढ कर भाग लिया व खूब मस्ती की।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement