Advertisement
फिरोजाबाद में ड्रीम अचीवर काउंसलिंग प्रोग्राम से बच्चों को मिला करियर का नया दृष्टिकोण

वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलाम ने कहा कि डॉ. जाफर आलम और चिराग सोसाइटी का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को कानून और वकालत जैसे क्षेत्रों के प्रति भी जागरूक किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक और चिराग सोसाइटी के संरक्षक डॉ. जाफर आलम ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को उनकी मंज़िल तक पहुँचने में मदद करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं आईपीएस बुशरा बानो, जिन्होंने व्हाट्सऐप के माध्यम से बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों को करियर से जुड़े सवालों के जवाब दिए और मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "हर बच्चा अपनी मंज़िल तक पहुँच सकता है, यदि उसे सही समय पर सही दिशा मिल जाए। सपनों को मत छोड़ो, बस चलते रहो।"
इस अवसर पर शहर के डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद, समाजसेवी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गई और जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फ़िरोज़ाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


